Urvashi Rautela: उर्वशी ने महानगरी में खरीदा अपना नया घर, नई उपलब्धि पर फैंस ने एक्ट्रेस को दी बधाई

Urvashi Rautela House In Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पिछले सात-आठ महीने से मुंबई में अपने लिए एक घर की तलाश कर रही थीं औऱ अब उनकी ये तलाश खत्म हो गई है। खबर है कि उर्वशी ने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार उर्वशी रौतेला जो काफी समय से मुंबई में अपने नए घर की तलाश में थी, उन्होंने जुहू में यश चोपड़ा के बंगले के पास वाले बंगले में शिफ्ट हो गई हैं। बता दें कि यश चोपड़ा का ये वो बंगला है जहां उनकी वाइफ पामेला चोपड़ा अपने निधन से पहले तक रहा रहती थी।
खबरों की मानें तो, इससे पहले उर्वशी लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में 'सेलेस्ट' के नाम से एक बंगले को रहने के लिए तैयार करवाया था लेकिन उसमें वो शिफ्ट नहीं हो पाई। वहीं अब एक्ट्रेस अपने जुहू वाले बंगले में शिफ्ट हो चुकी हैं।
फैंस उर्वशी के लिए काफी खुशी है और इसीलिए फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर उर्वशी के लिए लिए खुशी व्यक्त कर रहे हैं। जाहिर है कि मुंबई एक ऐसा शहर है जहां पर काम मिलना और घर मिलना दोनों ही काफी मुश्किल होता है परंतु कुछ खास लोग होते हैं जो कि मुंबई जैसे शहर में अपनी पहचान बना लेते हैं।
बता दें कि उर्वशी रौतेला हाल ही में कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर अपने हुस्न के जलवे बिखेरती हुई नजर आई थीं। कान्स में एक्ट्रेस ने अपने हर लुक से फैंस का दिल जीता था। इसके अलावा अपनी फिल्मों, अपने गानों और अपने स्टाइल के लिए हमेशा ही उर्वशी खबरों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
