ऋषभ पंत के ठीक होते ही उर्वशी ने दिखाया बोल्ड अंदाज, जरा सी ड्रेस में ऐसे मटकीं कि...

Urvashi Rautela Bold Video: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब उर्वशी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। दरअसल, जहां एक ओर ऋषभ पंत की हालत में काफी सुधार है और वो पहले से काफी ठीक हैं तो नहीं उर्वशी रौतेला इन दिनों पेरिस फैशन वीक के लिए रवाना हो चुकी हैं। उर्वशी ने अपने बेहद बोल्ड और सेक्सी अंदाज फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर ड्रॉप किया है।
उर्वशी का बोल्ड लुक
इस लुक में उर्वशी किसी कहर से कम नहीं लग रही हैं। इसके साथ ही सफेद लुक में उर्वशी रौतेला से किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके साथ ही हसीना का ये वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो गया है।
मिनी ड्रेस में दिखाई अदाएं
सामने आए इस वीडियो में उर्वशी सफेद रंग की मिनी ड्रेस में बेहद बोल्ड लग रही हैं। पूल किनारे उर्वशी कैमरे को मचल मचल कर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो को हाई हील्स के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही हसीना ने अपने लुक को और फैशनेबल बनाने के लिए हाई बन बनाया है।
पेरिस फैशन वीक के लिए रवाना
इसके साथ ही उर्वशी ने पेरिस फैशन वीक के लिए रवाना होते हुए भी अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। इस दौरान उर्वशी सिंगल शोल्डर मिनी ड्रेस में कातिलाना अंदाज में दिखाई दे रही थीं। बता दें कि ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद इलाज के दौरान उर्वशी के सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चाओं में रहे थे।
उर्वशी की आने वाली फिल्में
उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द साउथ की फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। इसके अलावा, उर्वशी फिल्म "इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ भी दिखेंगी। वहीं, वह मिशेल मोरोन के साथ एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म की शुरुआत भी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications