..................... Urvashi rautela as Princess Warrior Cleopatra of Egypt, Picture viral - Hindi Filmibeat

फिल्म 'डिवाइन इंडवेलिंग' में उर्वशी रौतेला ने 'इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा’ का किरदार निभाया

By Filmibeat Desk

उर्वशी रौतेला अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय फिल्म अभिनेत्री बनीं। पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला को फैशन डिजाइनर फर्न आमेटो की शॉर्ट फिल्म में फीचर किया गया था, जिसकी कहानी नस्लवाद ,समानता और एकता पर आधारित थी। इस फिल्म को अरब फैशन वीक में ही रिलीज़ किया जा चुका है। जिसमे उर्वशी रौतेला 'इजिप्ट की रानी क्लियोपेट्रा' के किरदार में नज़र आई। वे काफी खूबसूरत लग रही थीं।

अभी हाल ही में उर्वशी रौतेला भारत लौटी है। मुंबई लौटने के पर जब उर्वशी रौतेला से फिल्म में उनके लुक के बारे में बात की गई तब उन्होंने 29 अक्टूबर को एक्सक्लुसिवली बताया कि "क्लियोपेट्रा इजिप्ट की रानी है, ​​जो जूलियस सीज़र के प्रेमिका के रूप में इतिहास और नाटक में प्रसिद्ध हैं।

urvashi rautela, उर्वशी रौतेला

पिछले दो हजार वर्षों से वह अपनी उत्कृष्ट शारीरिक सुंदरता के लिए जानी जाती हैं, जो असंख्य लोगो को कला के लिए प्रेरित करती हैं। उसका आकर्षण लोगो को आकर्षित करता है,

और उसके नाम पर अनगिनत मॉर्डन ब्यूटी पार्लर है। मुझे फर्न आमेटो, जोश युगेन और मेरे निर्देशक एलेक्स सुहोरुकोव ने क्लियोपेट्रा की भूमिका निभाने के लिए चुना ,यह मेरे लिए सम्मान की बात है।

"काम के मोर्चे पर, उर्वशी रौतेला को आखिरी बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में देखा गया था जिसका नाम वर्जिन भानुप्रिया था। इसमें गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उर्वशी फिलहाल अपनी आगामी तेलुगु फिल्म "ब्लैक रोज" की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X