Urvashi Rautela ने सैफ पर हुए हमले के सवाल की बदले दिखाई हीरे की घड़ी, बाद में मांगी माफी, कहा- 'शर्मिंदा हूं'

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Aplogises To Saif Ali Khan: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने गुरुवार को बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर पर चाकू घोंपने की घटना पर अपनी रिएक्शन बारे में पूछे जाने पर एक बार फिर अपने कमेंट्स से लोगों को चौंका दिया। एक्टर के लिए चिंता व्यक्त करते हुए, वह अपनी हीरे की घड़ी और अंगूठी दिखाने से खुद को नहीं रोक पाई।

Urvashi Rautela को किया गया था ट्रोल

इसके अलावा, उन्होंने अपनी नई फिल्म डाकू महाराज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में भी शेखी बघारी, जिसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और इनसेंसिटिव होने के लिए ट्रोल किया गया।

Urvashi Rautela ने मांगी माफी

घंटों बाद, उर्वशी ने सैफ अली खान से माफी मांगी और कहा कि उन्हें उनकी स्थिति की गंभीरता के बारे में पता नहीं था। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा- "मुझे उम्मीद है कि यह लेटर आपको अच्छी सेहत और शक्ति में मिलेगा । मैं आपको भारी मन से और ईमानदारी से माफी मांगते हुए लिख रही हूं। अब तक, मैं आपकी स्थिति की गंभीरता से अनजान थी और मुझे इस बात पर गहरा खेद है। मैं अपनी फिल्म 'डाकू महाराज' और मुझे मिलने वाले गिफ्ट्स के एक्साइटमेंट में फंस गई, तो मैं यह नहीं समझ पाई कि आप क्या सहन कर रहे हैं। इसके लिए, मुझे सच में खेद है।"

इसके अलावा, उर्वशी ने बताया कि यह कमेंट अनजाने में किय गया था। "जीवन हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाता है, और कभी-कभी अपनी खुशी में हम अनजाने में दूसरों के संघर्षों को अनदेखा कर देते हैं। मैं चाहती हूं कि आप यह जान लें कि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। अब जब मैं आपके मामले की गहराई को समझ गई हूं, तो मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि मेरी संवेदनाए और प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।"

उन्होंने कहा, "ऐसी कठिन परिस्थिति का सामना करने में आपकी दृढ़ता और ताकत प्रेरणादायक है। आप जिस स्थिति से गुजर रहे हैं, उसे सहने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है और मैं मुसीबतों के बीच मजबूती से खड़े रहने की आपकी क्षमता की तारीफ करती हूं। कृपया जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। मैं हर मुमकिन तरीके से आपको सपोर्ट करने के लिए यहीं हूं, चाहे वह आपकी आवाज को बुलंद करना हो, मदद करना हो, या बस आपकी बात सुनना हो।"

उर्वशी ने कहा- "इस एक्सपीरिएंस ने मुझे यह याद दिलाया है कि चाहे जीवन कितना भी खुशहाल या बिजी क्यों ना लगे, मुझे जमीन से जुड़े रहना चाहिए और सहानुभूति रखनी चाहिए। मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं और मैं भविष्य में और ज्यादा जागरूक और दयालु बनने का वादा करती हूं। कृपया मजबूत बने रहें, सैफ। आप मेरी प्रार्थनाओं में हैं और मैं आपके लिए न्याय और अच्छे दिनों की कामना करती हूं। अगर मैं कुछ भी कर सकती हूं, चाहे वह कितना भी छोटा क्यों ना हो, तो कृपया मुझे बताने में झिझके नहीं। दिल से माफी और अटूट समर्थन के साथ।"

Read more about: urvashi rautela saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X