Urvashi Rautela के बाथरूम वीडियो के बाद अब वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग, बोलीं- ये वीडियो बाहर कैसे आया...

Urvashi Rautela Viral Audio Clip: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक प्राइवेट बाथरूम वीडियो सोशल मीडिया पर बीते दिन जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए थे। वहीं अब इस वीडियो को देखने के बाद उर्वशी रौतेला ने अपने मैनेजर पर गुस्सा किया है। हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें उर्वशी इस वीडियो को इंटरनेट से हटवाने के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
उर्वशी रौतेला अपने ऑडियो क्लिप में नाराज होती सुनाई दे रही हैं। उर्वशी अपने मैनेजर पर गुस्सा हो रही है। एक्ट्रेस कहती हैं कि 'वीडियो देखा तुमने ?' तभी उर्वशी रौतेला के मैनेजर कहते हैं कि 'हां उर्वशी हमने देखा... और हमारी टीम उसे इंटरनेट से हटाने की कोशिश कर रही है।' फिर एक्ट्रेस कहती हैं कि 'लेकिन मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि यह वीडियो बाहर कैसे आया, मैं टीम के साथ अभी बात करना चाहती हूं।' इसके बाद मैनेजर कहते हैं कि 'हां मैं समझ सकता हूं कि यह बहुत दुखद समय है, लेकिन इसके बारे में फोन पर अभी बात करना सही नहीं है। जब आप 19 को आओगी तब हम फेस टू फेस बात करेंगे इस टॉपिक पर।'
इसके बाद उर्वशी रौतेला कहती हैं 'लेकिन क्यों' तभी मैनेजर कहते हैं 'इसलिए क्योंकि किसी को भी आइडिया नहीं है कि यह क्यों हुआ है कैसे हुआ है। मैं आपसे पर्सनली इस टॉपिक पर बात करूंगा जब आप यहां आएंगी।'
क्या था इस वीडियो में...
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक बाथरूम वीडियो बीते दिनों लीक हो गया था। उर्वशी रौतेला के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्वशी अपने बाथरूम में जाती नजर आ रही हैं और फिर वह कपड़े चेंज करना शुरू कर देती हैं। इस वीडियो को देख फैन्स हैरान रह गए थे।


Click it and Unblock the Notifications