..................... Urvashi Rautela And Mimi Chakraborty summoned by ED for Illegal Betting case, know more details - Hindi Filmibeat

ED की रडार पर उर्वशी! अवैध सट्टेबाजी मामले में बुरी फंसी, जानें पूरा मामला...

Urvashi Rautela

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला जहां अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं उनका नाम विवाद से भी जुड़ा रहता है। बता दें कि एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ED ने एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है। बता दें कि यह मामला बेटिंग ऐप 1XBet से जुड़ा हुआ है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले ही सट्टेबाजी के प्रमोशन के मामले में एक्ट्रेस से पूछाताछ की जा चुकी है।

इन दिन ईडी मुख्यालय में होना होगा पेश

बता दें कि इस मामले में सिर्फ अकेली उर्वशी रौतेला ही नहीं फंसी हैं बल्कि उनके साथ नाम आया है मिमि चक्रवर्ती का। बता दें कि मिमि एक्ट्रेस होने के साथ ही बंगाल की राजनीति में सक्रिय सांसद हैं। ED मिमि से भी पूछताछ करेगी, वहीं बात उर्वशी की करें तो उन्हें 16 सितंबर को ED के मुख्यालय दिल्ली में पेश होने का आदेश दिया गया है। जबकि मिली को ईडी ने 15 सितंबर को बुलाया है। सट्टेबाजी ऐप को लेकर पूछताछ पहली बार नहीं हो रही है एक साल से एक्ट्रेस इस मामले में फंसी हैं। इस मामले को लेकर एक्ट्रेस के पास कई बार समन आ चुका है। ना सिर्फ उर्वशी बल्कि तमाम फिल्म स्टार्स और क्रिकेटर्स को भी कई बार पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय बुलाया जा चुका है।

इस सितारों का भी आ चुका है नाम

सट्टेबाजी प्रचार को लेकर तमाम हस्तियां ईडी की रडार पर आ चुके हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड और साउथ के हिट एक्टर प्रकाश राज, हैंडसम हंक कहे जाने वाले विजय देवरकोंडा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन, युवराज सिंह समेत तमाम नामी लोगों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है।

कैसे करता है ये ऐप काम और क्यों होता है इसे लेकर विवाद

दरअसल ईडी के अधिकारियों ने बताया था कि इस तरह के प्लेटफॉर्म शुरुआत में स्किल बेस्ड गेमिंग के तौर पर निकलकर आते हैं, इनका प्रचार नामी चेहरों से करवाया जाता है। वहीं अपने पसंदीदा सितारों का इसका प्रचार करते देख लोग भी इसे इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन इन ऐप्स की असलियत धोखाधड़ी करना है। इन ऐप्स पर पाबंदी है, लेकिन फिर भी अलग-अलग माध्यमों से ये ऐप्स अपना मकसद पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं।

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X