गुरु रंधावा और उर्शवी रौतेला के बीच चल रहा है कुछ खास? जानिए क्या है इस तस्वीर के पीछे का राज!
उर्वशी रौतेला ने गुरु रंधावा के साथ हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की थी जिससे फैंस को ये लग रहा था की दोनों के बीच कुछ खास बातें चल रही है। हालांकि ये सच नहीं है। आपको बता दे की उर्वशी रौतेला और सिंगिंग सेंसेशन गुरु रंधावा दोनों जल्दी एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो "मर जायेंगे" में नज़र आने वाले है। उर्वशी रौतेला का ये साल का तीसरा म्यूजिक वीडियो होगा।
इससे पहले अभिनेत्री ने "एक लड़की भीगी भागी सी" और तेरी लोड वे में अपने डांस और अदाओं का कहर बरपा चुकी है। उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि.. आपको बता दें की बहुत जल्द कुछ बड़ा धमाका होने वाला है। गुरु रंधावा और उर्वशी रौतेला की दोस्ती बड़े लम्बे समय से चली आ रही है।

तो वही गुरु रंधावा लम्बे समय से उर्वशी के साथ एक म्यूजिक एल्बम करना चाहते थे। लेकिन अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग की वजह से नहीं टाइम नहीं दे पा रही। आखिरकार गोवा में पूरे गाने की शूटिंग हुई और अब बहुत ही जल्द दोनों अपने इस रोमांटिक म्यूजिक वीडियो मर जायेंगे में नज़र आने वाले है।
कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज के बैनर तले इस गाने को बनाया गया है। तो वहीं उर्वशी रौतेला के आगामी प्रोजेक्ट के बारें में बात करें तो अभिनेत्री जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ नज़र आने वाली है।
इसके सुपरस्टार मुहम्मद रमदान के साथ "वर्सस" में भी आएंगी नज़र, तो वही बहुभाषी साई-फाई फिल्म में उर्वशी एक माइक्रो बायोलॉजिस्ट और आईआईटीएन की भूमिका में साउथ में डेब्यू करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications