..................... Urvashi Rautela admitted to hospital, she being trolled, People got angry after seeing the video! - Hindi Filmibeat

अस्पताल में भर्ती हुईं उर्वशी रौतेला क्यों हो रहीं हैं ट्रोल? वीडियो देख भड़क गए लोग!

urvashi rautela

Urvashi Rautela Troll- उर्वशी रौतेला इस वक्त अपने एक वीडियो को लेकर ट्रोल हो रही हैं जो कि उन्होने अस्पताल से शेयर किया था। दरअसल उर्वशी ने ये वीडियो मुंबई के अस्पताल से साझा किया जिसमें उनको भर्ती कराया गया है।

वीडियो में अभिनेत्री को अपनी उंगली पर मामूली चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होते दिखाया गया है। क्लिप में वह सोफे पर बैठकर चेहरे पर मास्क लगाकर कुछ पढ़ रही है।

इतना ही नहीं, अपने पोस्ट के कैप्शन में उर्वशी ने लिखा, "मेरे लिए प्रार्थना करें"। इसके बाद लोग उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो को देखते ही एक यूजर ने लिखा, 'सर्जरी की जरूरत है।' एक का कहना था, ओवरएक्टिंग की दुकान।' तीसरे व्यक्ति ने टिप्पणी में कहा गया, "उंगली में छोटे कट के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाली पहली भारतीय महिला।" एक ने लिखा, "अरे काफ़ी खून बह गया, डोनर तो नहीं चाहिए?" दूसरा लिखा, "आपके धीमे स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना।" इस इस तरह से लोग उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं।

पहले भी हुईं हैं भर्ती

कुछ दिनों पहले भी साउथ की एक की फिल्म शूटिंग के दौरान उनको चोट लगी थी। इसके बाद उर्वशी रौतेला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान अभिनेत्री नंदामुरी बालकृष्ण की आगामी तेलुगु फिल्म एनबीके 109 पर काम करते समय एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहीं थीं। आनन फानन में उनको हैदराबाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: urvashi rautela
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X