Urvashi Rautela Gold Cake: उर्वशी रौतेला ने बर्थडे पर काटा 24 कैरेट सोने का केक, हनी सिंह ने पकड़कर...

Urvashi Rautela 30th Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने 30वां बर्थडे बेहद लग्जरी अंदाज में सेलिब्रेट किया। उर्वशी ने अपने बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उर्वशी के बर्थडे की सबसे खास चीज थी उनका बर्थडे केक।
उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट गोल्ड का केक काटकर अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके साथ सिंगर यो यो हनी सिंह भी मौजूद रहे। यह रियल गोल्ड प्लेटेड केक था। उर्वशी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है। उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड केक वाली तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इस केक के अलावा एक नॉर्मल चॉकलेट केक भी देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने बर्थेड पर पानी की तरफ पैसा बहाया है। वहीं इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने रेड कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
हांलाकि, ये पहली बार नहीं है जब उर्वशी ने अपने बर्थडे पर इतना महंगा केक कट किया हो। पिछले साल भी उन्होंने हीरे का केक कट किया था। इसके अलावा उनके बर्थडे पार्टी में 24 कैरेट सोने के कप केक भी थे। वहीं अपने बर्थडे केक पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च करने की वजह से एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications