भाई की शादी में तैयार होने के लिए उर्वशी रौतेला ने खर्च कर दिए 1 करोड़ 20 लाख, दुल्हनिया भी पड़ी फिकी

urvashi rautela

Urvashi Rautela Costly Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। उर्वशी कई बार डायमंड से बनी तो कभी इतनी बेशकीमती ड्रेसेस कैरी करती हैं कि उनकी कीमत सुर्खियो में आ जाती है। अब एक बार फिर से उर्वशी रौतेला का ऐसा ही लुक देखने तो मिला है जिसकी कीमत हर किसी को चौंका रही हैं। ये लुक है उर्वशी रौतेला के भाई की शादी का।

उर्वशी के भाई की शादी

उर्वशी के भाई की शादी

इन दिनों उर्वशी अपने भाई की शादी अटेंड करने में बिजी हैं। शहर की हलचल से दूर वह उत्तराखंड की पहाड़ियों में अपनी बुआ के बेटे की शादी के फंक्शन को एंजॉय कर रही हैं, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं। हाल ही में, एक्ट्रेस के इस शानदार वेडिंग लुकबुक की कीमत सामने आई है, जिसे जानकर आप सभी दंग रह जाएंगे।

उर्वशी रौतेला का लुक

उर्वशी रौतेला का लुक

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टा हैंडल से भाई के प्री-वेडिंग फेस्टिवल से अपने लुक की एक झलक शेयर की थी। तस्वीरों में अभिनेत्री आइवरी कलर के हैवी लहंगे में एक मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को शीयर दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था, जिसमें बॉर्डर पर स्टोन और सीक्विन कढ़ाई की गई थी। एक्सेसरीज के लिए उर्वशी ने ग्रीन ड्रॉप बीड्स के साथ हैवी स्टोन-जड़ित ज्वेलरी चुनी थी।

1 करोड़ 20 लाख का लुक

1 करोड़ 20 लाख का लुक

उर्वशी का लुक तो आपने देख लिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उर्वशी के लहंगे का प्राइज क्या है? एक्ट्रेस के इस वेडिंग लुक की कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां, 'दैनिक भास्कर' की एक रिपोर्ट के अनुसार, उर्वशी के लहंगे की कीमत 35 लाख रुपए है और एक्सेसरीज की कीमत लगभग 85 लाख रुपए तक है। कुल मिलाकर भाई की शादी में उर्वशी के लुक की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए है।

शादी में कर रही हैं खूब इंजॉय

शादी में कर रही हैं खूब इंजॉय

इससे पहले, उर्वशी रौतेला के भाई के हल्दी समारोह की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें एक्ट्रेस दूल्हे के हाथ में हल्दी लगाते हुए रस्में निभाती दिख रही थीं। समारोह के लिए उर्वशी ने येलो कलर का फ्रॉक सूट पहना था, जिसे उन्होंने हैवी स्टोन जड़ित ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

उर्वशी की आने वाली फिल्में

उर्वशी की आने वाली फिल्में

उर्वशी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द साउथ की फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। इसके अलावा, उर्वशी फिल्म "इंस्पेक्टर अविनाश" में रणदीप हुड्डा के साथ भी दिखेंगी। वहीं, वह मिशेल मोरोन के साथ एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म की शुरुआत भी कर रही हैं।

Read more about: urvashi rautela bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X