धूम मचाएंगे उर्मिला और हिमेश

तंदूरी नाइट्स नाम के आइटम सांग को लेकर हर किसी को उम्मीद है कि हिमेश और उर्मिला की केमेस्ट्री धूम मचाएगी. उर्मिला का इस फिल्म में वही किरदार है जो सुभाष घई की कर्ज में सिमी ग्रेवाल का था.
हालांकि मूल फिल्म में सिमी पर कोई गाना नहीं फिल्माया गया था मगर हिमेश की कर्ज में उर्मिला बाकायदा सेक्सी आइटम सांग करेंगी और दूसरे हिस्से में एक अधेड़ उम्र की महिला के रोल में नजर आएंगी.
उर्मिला के लुक पर खास मेहनत की जा रही है और जाहिर सी बात है कि यह फिल्म का सबसे अहम हिस्सा होगा. उनके लुक पर मनीष मेहरोत्रा ने काम किया है.
बहरहाल, उर्मि से हिमेश बहुत प्रभावित हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थकते... लोग हैरान हैं कि आखिर उर्मिला ने ऐसा क्या जादू कर दिया है हिमेश पर...
हमारा यह कहना है कि अगर इस बारे में कुछ पूछना ही है तो रामगोपाल वर्मा से पूछो...


Click it and Unblock the Notifications