..................... Urmila Matondker ex husband mohsin mir second marriage who is moshin mir second wife - Hindi Filmibeat

उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने रचाया दूसरा निकाह, जानिए कौन है ये बला सी खूबसूरत दूसरी बेगम

Urmila Matondker Ex Husband Wedding: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के पूर्व पति और मॉडल-व्यवसायी मोहसिन अख्तर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उर्मिला से अलगाव के बाद मोहसिन ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी निधा भट्ट के साथ निकाह की तस्वीरें साझा कर इस खुशखबरी की जानकारी दी।

Urmila Matondker Ex Husband Wedding

मोहसिन द्वारा साझा की गई तस्वीरों में शादी समारोह की खास झलकियां देखने को मिल रही हैं। निकाह के मौके पर मोहसिन सफेद शेरवानी में नजर आए, जबकि उनकी दुल्हन निधा भट्ट गोल्डन और आइवरी रंग के पारंपरिक शरारा में बेहद आकर्षक दिखाई दीं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री और खुशियां साफ झलक रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में मोहसिन घुटनों के बल बैठकर निधा को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। यह रोमांटिक पल उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है और तस्वीरों पर लोग शुभकामनाओं की बारिश कर रहे हैं।

निकाह की तस्वीरों के साथ मोहसिन ने एक भावुक संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि सच्ची नीयत, धैर्य और ईमानदार प्रेम का परिणाम हमेशा अच्छा होता है। उन्होंने अपनी पत्नी को जिंदगी में खुशियां और रोशनी लाने के लिए धन्यवाद दिया और ईश्वर के फैसलों पर भरोसा रखने की बात कही।

इसके अलावा मोहसिन ने अपनी दिवंगत मां को भी याद किया। उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा कि उनकी मां की दुआओं और प्यार की वजह से ही उन्हें यह खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मां को हर दिन याद करते हैं और उनकी रहमत हमेशा अपने साथ महसूस करते हैं।

गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर के रिश्ते में दरार की खबरें वर्ष 2024 में सामने आई थीं। बाद में जानकारी मिली थी कि उर्मिला ने तलाक के लिए अदालत का रुख किया था। दोनों ने 4 फरवरी 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी।

उनकी शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। इसकी वजह दोनों का अलग-अलग धर्म से होना और उनके बीच लगभग 10 साल का उम्र का अंतर था। बताया जाता है कि मोहसिन और उर्मिला की पहली मुलाकात वर्ष 2014 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के परिवार से जुड़े एक समारोह में हुई थी। करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

अब मोहसिन ने निधा भट्ट के साथ नए जीवन की शुरुआत की है और उनके प्रशंसक इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Read more about: urmila matondker bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X