कंगना रनौत जब पैदा नहीं हुई थीं, जया बच्चन तब से feminism संभाल रही हैं - उर्मिला मातोंडकर
जया बच्चन के जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं बयान के बाद कंगना रनौत ने जया बच्चन से थाली का मतलब पूछते हुए बताया था कि उन्होंने बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों रास्ता बनाया। अब उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत को होश में लाने की कोशिश की है।
उर्मिला मातोंडकर ने एनडीटीवी और आजतक को दिए इंटरव्यू में साफ किया कि जब कंगना रनौत पैदा भी नहीं हुई थीं, तब से जया बच्चन मिली, गुड्डी और अभिमान जैसी फिल्में कर रही हैं जिनमें मुख्य किरदार महिला का होता था।

जया बच्चन उन हीरोइनों में से हैं जिन्होंने महिला फिल्मों को एक दिशा दी है। और कंगना रनौत अगर इतनी सीनियर अभिनेत्री का अपमान करेंगी तो ये किसी को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। साथ ही उर्मिला ने कंगना के मुंबई को Pok कहने पर भी आपत्ति जताई।
उर्मिला का कहना है कि जिस शहर ने आपको काम दिया है, इज़्जत दी है, उसके बारे में आप ऐसे कैसे बात कर सकती हैं। हालांकि उर्मिला साफ करती हैं कि जो BMC ने कंगना के साथ किया वो बहुत ही गलत था। लेकिन कौन सी सभ्य महिला उस तरह बात करती है जैसे कंगना करती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
