चाइना गेट का सुपरहिट गाना छम्मा छम्मा होगा रिक्रिएट, फिल्म का नाम है फ्रॉड सैंया
फिल्म चाइना गेट जो कि राजकुमार संतोषी की फिल्म थी वो काफी ज्यादा फेमस है और लोगों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर एक गाना छम्मा छ्म्मा फिल्माया गया था जो कि एक चार्टबस्टर गाना है। खबर है कि इस गाने को फिर से रिक्रिएट किया जा रहा है और इस फिल्म का नाम होगा फ्रॉड सैंया। फिल्म में लीड रोल में आपको अरशद वारसी नजरा आने वाले है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है।
फ्रॉड सैंया फिल्म निर्देशक प्रकास झा बना रहे है और एक बार फिर से 1998 कि इस गाने पर धमाल मचाने वाले है। उर्मिला मातोंकर ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं लेकिन ये गाना उनकी जिंदगी का अगर सबसे सफल गाना माना जाए तो इसमें कुछ बुरा नहीं होगा।

गौरतलब है कि इस गाने के राइट्स निर्माता रमेश तौरानी के पास है और हाल ही में इसको लेकर प्रकाश झा ने उनसे बात की है। इस फिल्म के लिए प्रकाश झा को किसी ऐसे गाने की तलाश थी कि वो गाना भी बेहतरीन हो उसमें डांस भी भरपूर हो।
इसके चलते इस गाने को सेलेक्ट किया गया है जिसको कंपोजर तनिष्क बागची कंपोज करेगें। हालांकि अभी इस गाने को लेकर कौन सी अभिनेत्री सामने आएगी इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है..
लेकिन गाना आने वाले कुछ ही दिनो में शूट किया जाना है। इस समय पुराने गानो को रिक्रिएट करने का ट्रेंड चल रहा है और काफी गाने सामने आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications