Urmila Matondkar को मिला आइटम गर्ल का टैग, बोलीं- मैं गर्व से कहती हूं कि...

Urmila Matondkar On Item Girl Tag: उर्मिला मातोंडकर 90 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में इतनी लाजवाब फिल्में दी है, जिनको लेकर वह काफी सुर्खियों में भी रही। उर्मिला अपनी एक्टिंग के बलबूते पर एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुकी है और आज के वक्त में वह लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
लेकिन हाल ही में टाइम्स आफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान उर्मिला मंतोड़कर ने बताया कि उन्होंने अपने काम के बलबूते पर पहचान बनाई और इसके बावजूद भी उन्हें सेक्स सायरन और आइटम गर्ल का टैग दिया जाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि "मेरे काम में कौन, भूत, एक हसीना थी और रंगीला जैसी फ़िल्में शामिल हैं।"
उर्मिला मातोंडकर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "इतनी बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बावजूद भी मुझे आइटम गर्ल या फिर सेक्स सायरन के तौर पर ही लोग देखे थे। रंगीला फिल्म में भी एक आम लड़की का मैंने रोल निभाया था। जो बड़े सपने देखती है। लेकिन फिल्म में उस लड़की की जो बोल्ड इमेज है, वो उसकी स्क्रीन इमेज या किसी किरदार की कल्पना है।"
एक्ट्रेस ने इस पर आगे भी कहा कि "मुझे खुशी इस बात की है कि आज के वक्त में मीडिया में महिलाओं के बारे में बहुत ही गहरी सोच और एक अलग नजरिया बन चुका है। लेकिन तब मेरे काम को साइड में रखकर मुझे टैग कर दिया जाता था।" इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने राम गोपाल वर्मा के साथ अपने बिगड़े हुए रिश्तो की अफवाहों पर भी बात की।
इस पर उर्मिला मातोंडकर ने बात करते हुए कहा कि "ऐसा कुछ भी नहीं हुआ कि हमारा झगड़ा हुआ हो। लेकिन मैंने उनकी फिल्म कंपनी और आग में स्पेशल गाने में काम किया। 90 के दशक के दौरान मीडिया मेरी हर एक चीज को लेकर जुलुनी थी। लेकिन ऐसा एक्टिंग के लिए नहीं था। लेकिन अभी के वक्त में लोग नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात करते हैं।"
उर्मिला मातोंडकर ने आगे बात करते हुए बताया कि "तब मेरे आस-पास भी कुछ ऐसे एक्टर्स थे जो फिल्मी बैकग्राउंड से आते थे। लेकिन मैं मिडिल क्लास फैमिली से आई थी और इसीलिए लोगों को यह रास नहीं आया। बिना किसी सपोर्ट के मैंने इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। मैं आज भी बहुत गर्व से कहती हूं कि मैं लोगों की बनाई गई स्टार हूं। मेरा काम हमेशा ही खुद के लिए बोलता है।"


Click it and Unblock the Notifications











