उर्मिला मातोंडकर ने किया खुलासा, ‘रंगीला’ में पहने थे जैकी श्रॉफ के कपड़े
ज़ी कॉमेडी शो में इस वीकेंड स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगी बॉलीवुड स्टार उर्मिला मातोंडकर जहां वो उस वक्त की बात बताएंगी, जब उन्होंने एक डांस सीक्वेंस के लिए जैकी श्रॉफ की सेंडो (बनियान) पहनी थी।
एक ओर, जहां महामारी का खतरा अब भी मंडरा रहा है, वहीं ज़ी टीवी अपने नए रियलिटी शो, ज़ी कॉमेडी शो के जरिए अपने दर्शकों का तनाव दूर करने का प्रयास कर रहा है। जहां इस शो ने देश के हर परिवार को भारत के टॉप कॉमेडियन्स के साथ हंसने, खिलखिलाने और अपनी परेशानी भूल जाने का मौका दिया, वहीं इस वीकेंड के एपिसोड में बॉलीवुड स्टार उर्मिला मातोंडकर स्पेशल गेस्ट के रूप में अपने दिलचस्प किस्सों और मसालेदार कमेंट्स के साथ हमारा खूब मनोरंजन करेंगी!

जहां उर्मिला का दिलकश अंदाज़ और किलर डांस मूव्स दर्शकों का मन मोह लेंगे, वहीं सभी 10 कॉमेडियन्स 'टीम हंसाएंगे' बनकर सामने आएंगे और सबको लोटपोट कर देंगे!
शूटिंग के दौरान सभी कॉमेडियन्स के मजेदार एक्ट्स और लाफिंग बुद्धा फराह खान की हाजिरजवाबी और कमेंट्स सभी को खूब गुदगुदाएगी, वहीं उर्मिला मातोंडकर अपनी 1995 की हिट फिल्म रंगीला से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सुनाकर सभी को चौंका देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











