कंगना रनौत को उर्मिला मातोंडकर का करारा जवाब, दे डाला ये बड़ा चैलेंज
कुछ समय से लगातार आपने देखा होगा कि अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं और कुछ भी सोशल मीडिया पर बोल जाती है। इससे कई बार ऐसा देखा जाता है कि उनकी बहस किसी ना किसी सितारे या आम आदमी से होती रहती है। कुछ ऐसा ही इस समय उनको और उर्मिला मातोंडकर को लेकर देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री और शिव सेना की कार्यकर्ता उर्मिला मातोंडकर पर कंगना रनौत ने निशाना साधा।
इसको लेकर उर्मिला मातोंडकर ने भी जवाब दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई के सब-अर्बन एरिया में एक शानदार ऑफिस खरीदा था जिसको लेकर कंगना रनौत ने हमला बोला था। इस ऑफिस की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है और कंगना रनौत ने इसको लेकर सवाल उठाए थे और कागजों की हेरा फेरी की बात की थी।


Click it and Unblock the Notifications