उर्मिला मातोंडकर ने 5 महीने में ही छोड़ी कॉंग्रेस- प्रेस नोट लिखकर बताई बड़ी वजह
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि 5 महीने पहले राजनीति में आने वाली उर्मिला मातोंडकर ने कॉग्रेंस से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल इस लोकसभा चुनाव में उर्मिला मातोंडकर ने कॉग्रेस से टिकट लेकर उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। एक स्पष्ट कारण के साथ उन्होने राजनीति और कॉग्रेस को टाटा बाय बाय कर दिया है।
अभिनेत्री ने इस्तीफा देने से पहले एक प्रेस नोट जारी किया है जिसमें लिखा है कि.. 'मैंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने बताया कि उनके दिमाग में कब पहली बार इस्तीफा देने का ख्याल आया था।

उर्मिला कहती हैं कि जब मेरी लगातार कोशिशों के बावजूद तत्कालीन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को लिखे 16 मई के मेरे खत के संबंध में पार्टी ने कोई ऐक्शन नहीं लिया। इसके बाद इस खत में किए गए गोपनीय संवाद को बड़ी आसानी से मीडिया में लीक कर दिया गया।
तब मुझे लगा था कि मेरे साथ ये बहुत बड़ा धोखा किया गया है। मैने लगातार विरोध किया लेकिन ना तो किसी ने मुझसे माफी मांगी और ना ही किसी ने इसपर बात की।
इसके अलावा ऐसे ऐसे लोगों को अच्छे पदों से नवाजा गया था जिन्होने मुंबई कुछ भी अच्छा का नहीं किया है। खबर है कि उर्मिला मातोंडकर 7 सितंबर को ही सोनिया गांधी को इस्तीफा दे दिया था।


Click it and Unblock the Notifications