शादी के 8 साल में भी कभी प्रेग्नेंट नहीं हो पाई उर्मिला मातोंडकर, बोलीं- मां बनना ज़रूरी नहीं...

Urmila Matondkar Mohsin Akhtar Mir Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर इस समय अपने पति मोहसिन अख्तर के साथ तलाक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। खबर है कि एक्ट्रेस ने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। इनकी शादी को अभी सिर्फ 8 साल ही हुए हैं और अब दोनों की इस तलाक की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया है।
आज हम आपको उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर की पूरी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। दोनों ने 3 मार्च 2016 को लव मैरिज की थी। यह एक इंटरफेथ मैरिज थी और इसमें परिवार के लोग भी शामिल हुए थे। इस शादी पर उर्मिला और मोहसिन का खूब मजाक भी उड़ाया गया था। दरअसल उर्मिला अपने पति मोहसिन से उम्र में 10 साल बड़ी है।
हालांकि शादी के समय पर यह भी दावा किया गया था कि मोहसिन से निकाह के लिए उर्मिला ने धर्म परिवर्तन भी किया। हालांकि एक्ट्रेस ने इससे साफ मना कर दिया था। बता दें कि दोनों की मुलाकात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में हुई। मोहसिन को उर्मिला से पहली नजर वाला प्यार हुआ। उम्र, धर्म और सोच तीनोंअलग होने के बावजूद भी प्यार के आगे हार गया।
उर्मिला और मोहसिन दोनों ही अलग धर्मों से आते हैं। इसके बावजूद भी दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल किया और हिंदू रीति रिवाज से शादी और निकाह भी किया। शादी के बाद दोनों गोल्डन टेंपल में भी गए और शादी के बाद ताने झेलने के बावजूद भी दोनों का रिश्ता अटूट रहा। लेकिन अब ऐसा क्या हो गया कि आखिरकार उनका रिश्ता तलाक पर पहुंच गया।
आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार उर्मिला और मोहसिन पिछले लंबे समय से साथ में नहीं रह रहे हैं। खबरों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि दोनों का तलाक आपसी सहमति के साथ में हो रहा। दोनों की शादी को 8 साल हो गए हैं और उनका कोई बच्चा भी नहीं हुआ। फैन्स भी इसको लेकर कई बार सवाल करते हैं।
मां बनने को लेकर उर्मिला ने खुद एक बार ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू में कहा था कि "मैं मां बनने के बारे में सोच रही हूं और नहीं भी। अगर ऐसा होता है तो हो जाएगा। लेकिन मुझे इसकी उम्मीद नहीं और ऐसा भी नहीं है कि मैं इसके बारे में सोच नहीं रही। हर महिला के लिए मां बनना बहुत ज्यादा जरूरी नहीं है। मातृत्व एक सही कारण से होना चाहिए और मुझे बच्चों से बहुत प्यार है। लेकिन बहुत बच्चे हैं जिनको हमारे प्यार की जरूरत है और जरूरी नहीं कि बच्चे आपकी कोख से ही हों।"
अगर हम मोहसिन अख्तर की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक कश्मीरी मुस्लिम है। साथ ही वह एक बिजनेसमैन होने के साथ-साथ मॉडल भी है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि सफल नहीं हो पाए और कढ़ाई और बुनाई का वह काम करते हैं। मनीष मल्होत्रा के लेबल के लिए वह काम किया करते हैं और उन्होंने कश्मीरी कढ़ाई का बिजनेस भी शुरू किया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications

















