नेपोटिज्म पर उर्मिला मातोंडकर का बड़ा बयान, बताया चिंता का विषय- अपनी आपबीती भी की शेयर
सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद लगातार नेपोटिज्म को लेकर बहस तेज है। बॉलीवुड गलियारों में आए दिन स्टार्स इस पर अपना अनुभव व इस पीड़ा को शेयर कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस से राजनीति में कदम रखने वाली उर्मिला मातोंडकर ने भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उर्मिला मातोंडकर ने साफ कहा कि वह खुद अपने करियर में इस स्टेज से गुजर चुकी हैं। वह कहती हैं कि उन्होंने इस कड़वे सच को न देखा है बल्कि इसे फेस भी किया है।
हालिया एक इंटरव्यू में उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि हम सभी ने अपने अपने करियर में संघर्षों का सामना किया है। मैं तो खुद महाराष्ट्र के मीडिल क्लास परिवार से आती हूं। जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा तो इसे झेला। हालांकि मैने इस लड़ाई को लड़ा और इससे खुद को उबारा भी।
उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि अगर वह नेपोटिज्म पर बात करें तो उन्हें काफी घंटों तक इस पर बात करनी पड़ेगी। ये विस्तारपूर्वक बात करने का विषय है। लेकिन मैंने अपने करियर की शुरुआत में न केवल इसे झेला बल्कि खुद देखा कि कैसे उनके साथ काम करने वाले साथी कलाकार इंडस्ट्री से जुड़े थे।


Click it and Unblock the Notifications











