उर्मिला मातोंडकर ब्लैकमेल के आइटम नंबर से 10 बाद करेंगी वापसी, जारी हुआ फर्स्ट लुक
हिंदी फिल्मों में उर्मिला मातोंडकर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है और अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। काफी समय से फिल्मों से दूर रहने वाली उर्मिला मातोंडकर फिर से बॉलीवुड में वापसी करने वाली है। बता दें कि उर्मिला इरफान खान की फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम नंबर करने वाली है। इस गाने के लिए उर्मिला फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है।
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर पूरे 10 साल के बाद वापसी करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म के गाने बेवफा ब्यूटी पर उर्मिला धमाल मचाती हुई दिखेंगी। सुनने में आ रहा है कि ये गाना इस साल का बड़ा पार्टी सॉंग और हिट साबित होगा क्योंकि इसके लिए उर्मिला ने काफी डांस की प्रैक्टिस की है और उनके डांस मूव्स भी अलग है।

साथ ही बात करे इस गाने की सिंगर की तो इस गाने को पावनी पांडे ने गाया है और आइटम नंबर में वो कितना अच्छा गाती है इसका नजारा आप शाहरुख खान अभिनीत फिल्म रईस में देख चुके है। इस फिल्म के गाने लैला मै लैला ने आकर धमाल मचा दिया था और इस गाने को पावनी पांडे ने गाया था।
फिल्म ब्लैकमेल को अभिनव देव डायरेक्ट कर रहे है और उन्होने ही बताया कि गाना कल यानि 23 मार्च को रिलीज कर दिया जाएगा और इस गाने को पहले फिल्म में डालने का विचार नहीं था क्योंकि फिल्म ऐसी है कि उसमें गानो की कोई जगह नहीं है।
बता दें कि भूषण के साथ बात करने पर उन्होने इस बात के लिए सलाह दी कि फिल्म इस तरह का एक गाना होना चाहिए। आगे बोलते हुए निर्देशक ने कहा कि फिल्म के गाने को इस तरह से दिखाने के लिए कहा गया था कि पुराने समय की यादें ताजा हो जाए।
यही कारण है फिल्म में इस गाने के लिए उर्मिला मातोंडकर को लिया गया है। उर्मिला ने इसके पहले भी कई आइटम नंबर किए हुए है जो जबरदस्त हिट साबित हुए थे। आपनको फिल्म चाइनागेट का छम्मा छम्मा तो याद ही होगा।
जी इस गाने ने आकर तहलका मचा दिया था और जबरदस्त हिट साबित हुआ था। फिल्म ब्लैकमेल की बात करें तो फिल्म कई अच्छे अभिनेताओं से सजी है क्योंकि फिल्म में इरफान खान के अलावा, कीर्ति कुल्हारी, दिव्या दत्ता जैसे दिग्गज स्टार्स मौजूद है।
उर्मिला मातोंडकर के फैंस को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है क्योकि वो काफी समय के बाद उर्मिला को बड़े पर्दे पर देखेंगे। उर्मिला के बारे मे बोलते हुए निर्देशक ने कहा कि हमने इसलिए उर्मिला को इस गाने में लिया है क्योंकि वो आइटम गर्ल नही बल्कि एक स्टार परफॉर्मर है।


Click it and Unblock the Notifications











