उर्मिला मातोंडकर ने जॉइन की शिव सेना, आते ही मारा कंगना रनौत को करारा ताना
उर्मिला मातोंडकर ने आखिरकार शिव सेना की सदस्यता ले ली है और पार्टी में आते ही उन्होंने सबसे पहले कंगना रनौत को आड़े हाथों लिया है। गौरतलब है कि कंगना रनौत बीते कुछ दिनों में शिव सेना के बारे में काफी कुछ कह चुकी हैं। और अब शिव सेना की सैनिक, उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत को कुछ करारे ताने मारे हैं।
उर्मिला मातोंडकर ने साफ कहा कि कंगना रनौत इतनी अहम इंसान नहीं है कि उनके बारे में इतनी बातें की जाए। कंगना के बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है और अब ज़्यादा कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है।

उर्मिला ने आगे कहा कि कंगना के पास अभिव्यक्ति की आज़ादी है और वो किसी की भी आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं। गौरतलब है कि कंगना और उर्मिला के बीच कहा सुनी तब शुरु हुई जब कंगना रनौत ने जया बच्चन के बारे में कुछ कड़वी बातें कहीं।


Click it and Unblock the Notifications











