Urmila Matondkar शादी के 8 साल बाद ले रही हैं तलाक? इस मुस्लिम बिजनेसमैन को बनाया था हमसफर!

urmila matondkar

Urmila Matondkar Divorce- अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर इस वक्त चर्चा में हैं और कथित तौर पर वो अपनी 8 साल पुरानी शादी खत्म करने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होने अपने पति बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से तलाक के लिए अर्जी दी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक दिग्गज अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने फैसला कर लिया है कि वो अब अपने पति के साथ और नहीं रहेंगी और इसको लेकर उन्होने कार्यवाही की शुरुआत कर दी है।

सोर्स की मानें तो "सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, उर्मिला ने मोहसिन के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। वह पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर चुकी है।

हालांकि अलगाव के पीछे का कारण अभी भी ज्ञात नहीं है, तलाक आपसी शर्तों पर नहीं हो रहा है।'' इससे इतना तय है कि दोनों की बीच किसी तरह का विवाद चल रहा है जिसको वो मीडिया के सामने लेकर नहीं आना चाहते हैं।

2016 में की थी शादी

उर्मिला और मोहसिन ने शादी के बाद सभी को चौंका दिया था। अपने करियर के खत्म होने के काफी समय तक गायब रहने के बाद उर्मिला ने अचानक शादी का ऐलान किया था। दोनों ने 4 फरवरी, 2016 को एक निजी समारोह में शादी की थी और ये शादी काफी सुर्खियों में रही थी।

दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर था और इसने लोगों के लिए गॉशिप का विषय पैदा किया था। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तलाक लिया हो। इसके पहले भी कई हसीनाएं अपने पति से अलग हो चुकी हैँ। हालांकि उर्मिला को लेकर सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Read more about: urmila matondkar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X