उर्मिला मातोंडकर ने की तलाक की अपील तो टूटा मोहसिन मीर का दिल, क्रिप्टक पोस्ट कर बोले- कमबख्त उसूलों पर चला...

Urmila Matondkar files for divorce: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस कश्मीरी हसबैंड मोहसिन अख्तर मीर से तलाक ले रही हैं। ये खबर जैसे ही मीडिया में आई आग की तरह फैल गई। वहीं इस खबर को सुन एक्ट्रेस के चाहने वालों के तो होश ही उड़ गए। ऐसा बताया जा रहा है कि तलाक एक तरफा है। दोनों आपसी सलाह से तलाक नहीं ले रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इसी दौरान उर्मिला के पति मोहसिन ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शादी के आठ साल बाद होने जा रहा है उर्मिला और मोहसिन का तलाक
आपको बता दें कि मोहसिन अख्तर मीर कश्मीर के रहने वाले हैं। वह एक बिजनेसमैन होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। दोनों की मुलाकात मनीष मल्होत्रा के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी लंबी नहीं चली और शादी के 8 साल बाद दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। बता दें कि मोहसिन उर्मिला से 10 साल छोटे हैं।
मोहसिन अख्तर मीर ने किया क्रिप्टर पोस्ट
हाल ही में सामने आई तलाक की खबरों के बीच उर्मिला के पति मोहसिन अख्तर मीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्रिप्टक पोस्ट किया है। दरअसल इस पोस्ट में गुलजार की लिखी कुछ पंक्तियां हैं। इस पोस्ट में लिखा है- बहुत छाले हैं उनके पैरों में, कमबख्त उसूलों पर चला होगा। बता दें कि मोहसिन अख्तर मीर के इस क्रिप्टक पोस्ट को उर्मिला और उनके टूटते रिश्ते से जोड़ा जा रहा है और यह पोस्ट इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












