बॉलीवुड में टूटी एक और हिंदू-मुस्लिम शादी! जानिए कौन हैं रंगीला गर्ल के 10 साल छोटे कश्मीरी मुस्लिम पति

Urmila Matondkar Divorce: बॉलीवुड की रंगीला गर्ल यानि के एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) के फैंस के लिए दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार दावा किया जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर मीर(Mohsin Akhtar Mir) के साथ तलाक के रही हैं। उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर की शादी को आठ साल हो चुके हैं और अब बताया जा रहा है कि दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है।
कहा जा रहा है कि उर्मिला मातोंडकर ने मोहसिन मीर अख्तर से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। बताते चलें कि उर्मिला मातोंडकर ने अपने से 10 साल छोटे मोहसिन मीर अख्तर से साल 2016 में शादी की थी। जहां उर्मिला ने 10 साल छोटे कश्मीरी मुस्लिम बिजनेसमैन के साथ शादी की खबर देकर हैरान कर दिया था वहीं अब एक बार फिर से फैंस इनके डायवोर्स की खबर सुनकर सन्न रह गए हैं।
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक उर्मिला मातोंडकर ने अपने बिजनेस मॉडल पति मोहसिन अख्तर मीर से तलाक लेने के फैसला किया है। कोर्ट से जुड़े एक सोर्स ने बताया है कि उर्मिला मातोंडकर ने अदालत में तलाक की अर्जी दी है।
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि उर्मिला मातोंडकर काफी सोच-विचार के बाद इस फैसले पर पहुंची हैं। हालांकि, उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर के तलाक लेने के वजह सामने नहीं आई है। बताते चलें कि उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर ने साल 2016 में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में शादी रचाई थी और फैंस को सरप्राइज दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











