'इंडस्ट्री पर एहसान करो, उन नामों को बताओ जो बॉलीवुड ड्रग माफिया का हिस्सा हैं'- उर्मिला ने कसा तंज
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच की तनातनी काफी बढ़ चुकी है। दोनों ने एक दूसरे को लेकर काफी बयानबाजी की है। जहां उर्मिला ने कहा कि कंगना भाजपा टिकट के लिए ऐसी बातें कर रही हैं, वहीं कंगना ने उर्मिला को सॉफ्ट पॉर्न स्टार तक कह दिया।
बहरहाल, कंगना के बैक टू बैक दिये जा रहे बयानों पर उर्मिला मातोंडकर ने कंगना को चैलेंज देते हुए कहा कि, कंगना रनौत को पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर एक एहसान करना चाहिए और उन बड़े नामों के बारे में बताना चाहिए जो उन्हें बॉलीवुड ड्रग माफिया का हिस्सा लगते हैं।

उर्मिला ने कहा कि, कंगना ने जब से ये दावे किए हैं, तभी से पूरा देश इन नामों के बारे में जानने का इंतजार कर रहा है। वो नाम कहां हैं? मैं चाहती हूं कि कंगना सामने आएं और हम सबपर बड़ा एहसान करते हुए उन नामों के बारे में बताएं और उन लोगों को बुलाया जाए। सब पता चल जाए। फिर मैं पहली ऐसी इंसान होंगी जो कंगना को थम्स अप कहेगी।


Click it and Unblock the Notifications