पहले रस्सियों से बांधा, फिर काटा गला... ‘रामायण’ में सीता की मां बनी एक्ट्रेस की हत्या की कहनी

Urmila Bhatt Death

Urmila Bhatt Death: रामानंद सागर की 'रामायण' तो आपने ज़रूर देखी होगी, जिसमें 'सीता' की मां का किरदार एक्ट्रेस उर्मिला भट्ट ने निभाया था। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक किस्सा बता रहे हैं।रामानंद सागर की 'रामायण' ना सिर्फ भारतीय टेलीविजन के इतिहास में दर्ज हो चुकी है, बल्कि आज भी इसे दर्शक उतने ही श्रद्धा और लगाव के साथ देखते हैं। 80 के दशक में प्रसारित हुआ यह शो इतना लोकप्रिय हुआ था कि लोगों ने इसके कलाकारों को भी देवी-देवताओं की तरह पूजना शुरू कर दिया था। इसी ऐतिहासिक धारावाहिक में माता सीता की मां, महारानी सुनैना की भूमिका निभाने वाली उर्मिला भट्ट ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री की 1997 में उनके ही घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी

उर्मिला भट्ट की हत्या किस तरह से की गई थी?

22 फरवरी 1997 को उर्मिला भट्ट राजकोट स्थित अपने घर में अकेली थीं, तभी कुछ अज्ञात बदमाश वहां घुस आए। उन्होंने उर्मिला के हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।

एक्ट्रेस का शव खून से सना हुआ हालत में मिला था

उर्मिला भट्ट के घर से नकदी, जेवरात और कीमती सामान लूट लिया गया था, और अगले दिन उनका शव घर में खून से लथपथ हालत में पाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये मामला आज तक सुलझ नहीं पाया है। तमाम जांच-पड़ताल के बावजूद पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा सकी कि उर्मिला भट्ट की बेरहमी से हत्या करने वाले लोग आखिर थे कौन।

तबस्सुम ने साझा किया था एक भावुक अनुभव

मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम ने अपने शो 'तबस्सुम टॉकीज' में उर्मिला भट्ट की हत्या का ज़िक्र करते हुए इस घटना की भयावहता को उजागर किया था। उन्होंने बताया था कि उर्मिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई थी। उन्हें रस्सियों से बांधा गया था और उनके गले व शरीर पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे।

उर्मिला इन फिल्मों में नजर आ चुकी थीं।

अगर उर्मिला भट्ट के करियर की बात करें तो वे बचपन से ही संगीत और अभिनय की ओर आकर्षित थीं। उन्होंने अपने सफर की शुरुआत एक लोक-नृत्यांगना के रूप में की और बाद में गुजराती और राजस्थानी फिल्मों से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। हिंदी सिनेमा में उनकी आखिरी फिल्म 'पापी देवता' थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता धर्मेंद्र की मां की भूमिका निभाई थी।

More from Filmibeat

Read more about: ramayana bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X