..................... Uri Trailer released starring Vicky Kaushal, Yami Gautam - Hindi Filmibeat

TRAILER: 2019 की पहली धमाकेदार फिल्म 'उरी'- विकी कौशल का दमदार अंदाज

विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन किया है आदित्य धर ने। उरी 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में यमी गौतम, परेश रावल, मोहित रैना और कृति कुल्हारी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म भारत द्वारा किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। भारतीय फौजियों ने तकरीबन 11 दिनों तक पाकिस्तान में सर्जिकल स्टाइक किया और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। विकी कौशल फिल्म में सेना के जवानों को सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान लीड करते हुए दिख रहे हैं। सच कहा जाए तो विकी पहली बार इतना दमदार किरदार निभाते रहे हैं, जहां पूरा फोकस सिर्फ उन्हीं पर है।

Uri Trailer

साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के करीब 18 जवान शहीद हुए थे। इसके 11 दिनों के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

रॉनी स्क्रूवाला की उरी में इसी हमले को दिखाया गया है। परेश रावल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रोल में नज़र आएंगे। यमी अंडर कवर एजेंट बनी हैं। वहीं, विकी कौशल पहली बार फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। बता दें, इस फिल्म से आदित्य धर बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।

यहां देंखे ट्रेलर-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X