उरी के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला का ऐलान, शहीदों की विधवाओं को देंगें 1 करोड़ रुपए
विकी कौशल की हालिया रिलीज फिल्म उरी में उन्होने धमाकेदार अभिनय किया है और इस समय फिल्म काफी ज्यादा लोगों को पसंद आ रही है। गौरतलब है इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है और उनकी ये फिल्म भारतीय सेना पर आधारित फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड है। फिल्म ने अभी तक करीब 46 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। रॉनी स्क्रूवाला ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया है।
दरअसल उन्होने शहीदों की विधवाओं के लिए एक करोड़ रुपए का डोनेशन किया है जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। इस फिल्म की बात करें तो ये एक मिशाल के तौर पर सामने आ रही है और देश के नौजवानों में आर्मी ज्वॉइन करने का जज्बा भी बढ़ रहा है।

विकी कौशल इस फिल्म के लीड रोल में हैं और उन्होने इसको बखूबी अंजाम दिया है। इसके पहले भी रॉनी स्क्रूवाला ने एक से एक बेहतर फिल्मों को निर्मित किया है लेकिन उनका ये योगदान काफी सराहनीय है। आइए एक नजर डालते रॉनी की फिल्मों पर...


Click it and Unblock the Notifications