..................... Uri Movie Online download search shoots up after IAF's air-strike on Pakistan - Hindi Filmibeat

IAF सर्जिकल स्ट्राइक होते ही- लोग धड़ाधड़ ऑनलाइन डाउनलोड करने लगे विकी कौशल की 'उरी'

मंगलवार की सुबह भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। यह भारत की ओर से पाकिस्तान पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक है। पहला सर्जिकल स्ट्राइक उरी हमले के बाद किया गया था, जिस पर बनी है विकी कौशल की फिल्म 'उरी'। जनवरी में रिलीज हुई यह फिल्म अभी अपने सातवें हफ्ते में है, लेकिन अभी तक शानदार कमाई कर रही है।

खास बात है कि मंगलवार को हुए दूसरे सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही.. फिल्म उरी एक बार फिर ट्रेंड में आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो टॉरेंट पर उरी को आज जमकर डाउनलोड किया जा रहा है। लोग उरी को धड़ाधड़ ऑनलाइन डाउनलोड कर रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी इस फिल्म को लोग एक बार अनुभव करना चाहते हैं। बहरहाल, फिल्म अभी भी कई शहरों में सिनेमाघरों में चल रही है।

Uri Movie

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने भी फिल्म की जमकर तारीफ हुई। खासकर फिल्म का जुमला 'How's The Josh..' आज बच्चों बच्चों के ज़ुबान पर है। सात हफ्तों के बाद भी लोग फिल्म को उसी बेसब्री के साथ देखना चाहते हैं.. यह एक तरह से फिल्म के मेकर्स के लिए बड़ी बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X