धड़ल्ले से डाउनलोड हो रही है विकी कौशल की फिल्म उरी, तमिलरॉकर्स ने किया लीक

विकी कौशल की फिल्म उरी की टीम ने हाल ही में फिल्म के लीक होने से बचने के लिए एक सॉलिड प्लान बनाया था। फिल्म के रिलीज़ होते ही उरी की टीम ने खुद ही फिल्म का डाउनलोड लिंक इंटरनेट पर डाल दिया। हर कोई 4GB के इस वीडियो को डाउनलोड करने लगा।

वीडियो डाउनलोड करने पर विकी कौशल और यामी गौतम स्क्रीन पर आते और कहने लगते कि दुश्मन को पता ही नहीं चलेगा कि कब हम उसके घर में घुस गए ठीक वैसे ही जैसे इस समय हम आपकी स्क्रीन में घुस चुके हैं।

uri-full-movie-free-hd-download-link-leaked-on-tamilrockers-despite-efforts

इसके बाद, दोनों फिल्म की टैगलाइन बोलते हैं - ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। इसलिए फिल्म पाईरेसी से बचे और थियेटर में जाकर ही फिल्म देखें। सोचिए अचानक आपसे विकी कौशल फिल्म के बीच में बात करने लगे। जिसने भी ये वीडियो देखा वो फिल्म की टीम के दिमाग की तारीफ किए बिना नहीं रह पाया।

लेकिन उरी की टीम का ये चैलेंज शायद हैकर्स को पसंद नहीं आया। यही कारण है कि रिलीज़ के ठीक एक हफ्ता, बाद आखिरकार, उरी भी इंटरनेट पर लीक हो चुकी है और इसे लीक करने वाली वेबसाइट है तमिलरॉकर्स। इस वेबसाइट से जुड़े लोग इतने शातिर हैं कि अब तक साईबर सेल इन्हें पकड़ नहीं पाई है।

अब देखना है कि उरी का लीक होना, फिल्म की कमाई पर कितना असर डालेग। वैसे हाल ही में कई बड़ी फिल्में बहुत ही बड़े स्तर पर पाईरेसी का शिकार हुई हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X