..................... Riva Arora: 13 साल की इस एक्ट्रेस को गिफ्ट में मिली 44 लाख की लग्जरी कार, लोगों ने किया जमकर ट्रोल | Uri fame 13 year old actress Riva Arora gets Audi car worth Rs 44 lakh, fans say 'driving licence to banwa lo' - Hindi Filmibeat

Riva Arora: 13 साल की इस एक्ट्रेस को गिफ्ट में मिली 44 लाख की लग्जरी कार, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

uri-fame-13-year-old-actress-riva-arora-gets-audi-car-worth-rs-44-lakh-netizens-trolls

Riva Arora New Car: फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से पॉपुलर हुईं चाइल्ड आर्टिस्ट एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए उनकी मां निशा ने रीवा को एक शानदार कार गिफ्ट की है। जी हां, रीवा अब एक ब्लैक ऑडी कार की मालिक है, जिसकी कीमत 44 लाख रुपये है।

रीवा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए कार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो लाल रंग की ड्रेस पहने अपनी नई शानदार कार के साथ पोज देती हुई देखी जा सकती हैं। अपने पोस्ट में रीवा ने लिखा, "new baby in the house।"

रीवा ने 10 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने पर अपना उत्साह भी साझा किया और लिखा, "बिना शर्त प्यार और सपोर्ट देने वाले मेरे 10.6 मिलियन इंस्टा परिवार को धन्यवाद...मेरे इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए @audi_mumbaiwest को धन्यवाद.. यह वास्तव में एक अविस्मरणीय क्षण है मेरे लिए।"

तस्वीरें शेयर करते ही हो गईं ट्रोल

रीवा अरोड़ा द्वारा तस्वीरें पोस्ट करने के तुरंत बाद, जहां कुछ नेटिज़न्स ने उन्हें बधाई दी है। वहीं इस बीच, कई लोगों ने उनसे सवाल किया कि क्या उसके पास लाइसेंस है! एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवा लो, पहले लर्निंग बनेगा..' वहीं, दूसरे ने लिखा- 'बस दुख ये है कि लाइसेंस के लिए और 6 साल इंतजार करना पड़ेगा..'

कौन हैं रीवा अरोड़ा

रीवा अरोड़ा एक टीन इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार रकुल प्रीत की छत्रीवाली में देखा गया था। वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। पिछले साल रीवा अरोड़ा ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब 38 वर्षीय करण कुंद्रा के साथ उन्होंने एक रोमांटिक रील पोस्ट किया था। बाद में रीवा का एक और वीडियो 45 साल के मीका सिंह के साथ इंटरनेट पर छाया था।

Read more about: riva arora uri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X