उरी की 12 साल की एक्ट्रेस Riva Arora का मीका सिंह के साथ रोमांस, Troller - मां ने इंजेक्शन लगाया

विकी कौशल की फिल्म उरी की छोटी बच्ची रीवा अरोड़ा के साथ करण कुंद्रा रील बनाकार ट्रोल हुए। अब रीवा अरोड़ा का एक और वीडियो सामने आया है जहां पर मीका सिंह नजर आ रहे हैं। रीवा और मीका सिंह की उम्र का लंबा अंतराल देखते हुए सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया है। उरी फिल्म में रीवा ने विकी कौशल की भांजी का किरदार निभाया था।
बताया जा रहा है कि रीवा की उम्र केवल 12 साल है। करण कुंद्रा के बाद मीका सिंह के साथ रीवा का डांस देखते हुए लोग उनकी मां को भी निशाना बना रहे हैं। एक यूजर ने यह भी लिखा है कि रीवा की मां ने उनको हार्मोन्स के इंजेक्शन लगाए हैं। कई लोगों का कहना है कि रीवा की सर्जरी भी हुई है।
साथ ही कई यूजर्स ने रीवा के ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं जहां वह लड़कों के साथ नजर आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 12 साल की लड़की 38 साल के लड़के के साथ रोमांस कर रही है। कैसे इस बच्ची के माता-पिता इसके लिए तैयार हुए हैं? पैसे और लोकप्रियता के लिए? कई यूजर्स ने सवाल उठाया है कि बच्ची के माता-पिता ऐसा कैसे कर सकते हैं?
कई लोगों ने रीवा के इंस्टाग्राम पर भी नजर डाली है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि वह 12 साल की बच्ची का अकाउंट नहीं लग रहा है। क्योंकि उनके बॅाडी में कई सारे बदवाल बीते कुछ साल में दिखाई दे रहे हैं। रीवा के इंस्टाग्राम पर भी लिखा है कि उनकी मां उनका यह सारा काम देख रही हैं। आपको बता दें कि रीवा को 8.2 मिलियन लोग फॅालो करते हैं।
एक यूजर ने लिखा है कि करण कुंद्रा 38 साल के हैं। रीवा सिर्फ 12 साल की हैं। यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया।इन सब में माता-पिता भी शामिल हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उनकी मां सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं।


Click it and Unblock the Notifications











