बेहद कम कपड़ो में जिस्म की नुमाइश करती दिखी ये हसीना, फैंस बोले, 'पैंट पहनना भूल गई'!

Kirti Kulhari

कई फिल्मों और टीवी सीरीज के साथ-साथ ओटीटी पर भी अपने अभिनय से अलग पहचान बना चुकी कीर्ति कुल्हारी बेहद एलीगेंट नजर आती है। Criminal Justice और इसके विपरीत Four More Shots Please! सीरिज में अपने अभिनय से कीर्ति ने सबको चकित कर दिया था। कीर्ति अपने फैंस को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। इस बार अपने अभिनय से नहीं बल्कि अपनी हॉट फोटो से कीर्ति अपने फैंस को हैरान कर रही हैं।

काफी समय से इंस्टाग्राम पर एक्टिव कीर्ति कुल्हारी अपनी खूब तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में कीर्ति ने विदाउट ट्राउजर एक ड्रेस में अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की। इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'लव फॉर b&w'। हालांकि कीर्ति के फैंस इस फोटो पर मिले-जुले कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने जहां लिखा 'लो बजट सामंथा' वहीं किसी ने लिखा कि 'क्या पैंट पहनना भूल गई' वहीं किसी ने कीर्ति को याद दिलाया कि 'पिछले साल भी आपने ऐसी ही तस्वीर पोस्ट की थी'। एक यूजर ने कमेंट किया कि आप 'ओल्ड टाइम फेवरेट बॉलीवुड पर्सनालिटी है' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा टयह भी क्यों पहना है' तो एक यूजर ने उन्हें 'बॉम्ब' बताया। कुल मिलाकर कीर्ति का ये लुक रातोंरात वायरल हो गया है।

इन सबके अलावा कीर्ति के वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति हाल ही में एक शॉर्ट ओटीटी फिल्म में नजर आई, जो कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान एक अकेली महिला की कहानी है जो अकेलेपन और नींद ना आने की बीमारी से परेशान है। शॉर्ट फिल्म का नाम है "रेस्ट ऑफ द नाइट" जो डिज्नी + हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

कीर्ति कुल्हारी ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि ये फिल्म भावनात्मक और मानसिक रूप से स्थिर रहने के बारे में है। यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो कुछ भी पाने और आगे बढ़ने में असमर्थ है। किसी के मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और शेयर करने के महत्व पर फिल्म में जोर दिया गया है। कीर्ति की माने तो उन्हें मुश्किल किरदारों को निभाने में मज़ा आता है क्योंकि वे बहुत दिलचस्प होते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X