मणिपुर में हुई शर्मसार करने वाली घटना पर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा, सोशल मीडिया पर कही ऐसी बात कि...

Urfi Javed: मणिपुर में विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है, इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्र् करके उनकी परेड कराई जा रही है। इस वीडियो के सामने आने से लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है, सेलेब्स से लेकर आम इंसान तक कई लोग सोशल मीडिया पर अपना रियक्शन दे रहे हैं। इसी बीच उर्फी जावेद ने भी इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मणिपुर में हुई शर्मनाक घटना-
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और ट्रेंड कर रहा है। जाहिर है कि इस तरह की घटना हमेशा ही नए विवाद को जन्म देती है, यह हर किसी की लिए शर्मनाक है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी सोशल मीडिया लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। अक्षय कुमार से लेकर उर्फी जावेद तक कई सेलेब्स का रिएक्शन सामने आया है।
उर्फी जावेद को आया गुस्सा-
हर मुद्दे पर बिंदास होकर बोलने वाली उर्फी जावेद ने भी मणिपुर वाले वीडियो अपना गुस्सा जाहिर किया है। मणिपुर में हुए मामले पर भी उर्फी ने लिखा है,- मणिपुर नें जो भी हुआ वह सिर्फ मणिपुर के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए शर्मसार है।
बता दे उर्फी के अलावा दूसरे कई सारे कलाकार इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग भी कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर मणिपुर वाला मुद्दा तेजी से उछाला जा रहा है, जाहिर है कि यह वीडियो हर किसी के लिए बहुत ही शर्मनाक है।
आपको बता दें उर्फी जावेद हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं, जिसकी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह हर ट्रेंडिंग टॉपिक से इंस्पायर होकर फैशन स्टाइल बना लेती हैं। उर्फी की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
