उर्फी जावेद का इंस्टाग्राम होने को हुआ सस्पेंड तो सड़क पर ऐसे दिखाई बेहयाई, इस हाल में निकली

Uorfi Javed Latest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद को हाल ही में इंस्टाग्राम सस्पेंड होने वाली खबर ने फैंस को निराश कर दिया था। हालांकि उर्फी जावेद का जलवा कहां थमने वाला है। उर्फी जावेद इतनी डेयरिंग है कि अगर उनका इंस्टाग्राम सस्पेंड हो भी जाए तो वो सड़क पर खुलेआम भी अपने फैशन का जलवा दिखा सकता है।
अबकी बार उर्फी जावेद ने कुछ ऐसा ही किया है। उर्फी जावेद का लेटेस्ट एक्सपेरिमेंट इतना ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड है कि इसे समझना भी लोगों के लिए काफी मुशकिल हो रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी इस बार ब्लैक बॉडी सूट में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने जामनी रंग के एक किचेन के चिमनी पाइप जैसे शेप का कुछ कैरी किया है।
इसके अंदर उर्फी के दोनों हाथ बंद है। इसके साथ ही उर्फी ने अपने रीफ्रेशिंग लुक को न्यूड शेड मेकअप के साथ पूरा किया और बालों का जूड़ा बनाया हुआ था। उर्फी का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस उनके इस लुक को मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications