Urfi Javed: पहली बार ऐसी पारंपरिक मुस्लिम पोशाक में नजर आई हसीना, फैंस ने कहा,- "नजर ना लग जाए..."

Urfi Javed, Social Media

Urfi Javed: अपने बोल्ड अंदाज, विवादित बयान और अतंरगी फैशन सेंस के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद ने इस बार फैंस का दिल जीत लिया है। पहली बार हसीना पारंपारिक मुस्लिम पोशाक में नजर आई जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोशाक में उर्फी को देखकर फैंस ने कहा कहीं किसी की नजर ना लग जाए इनको।

उर्फी जावेद का नया अंदाज-

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली उर्फी जावेद हमेशा ही बोल्ड और सेक्सी कपड़े पहनती है। ऐसे में कई बार ये सवाल सबके मन में आता है कि उर्फी क्या कभी सलवार सूट पहनेंगी या फिर कभी साधारण कपड़ो में नजर आएंगी क्या।

तो ऐसे सब सवालों के बीच सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद ने अपना नया अवतार दिखा दिया है। दरअसल हाल ही में उर्फी मुंबई में स्पॉट हुई। इस दौरान हसीना का लुक ऐसा था कि देखने वाला हर व्यक्ति इंप्रेस हो गया है।

दरअसल हमेशा वेस्टर्न लुक में दिखने वाली उर्फी हाल ही देसी लुक में नजर आई। पिंक कलर के शरारा सूट में उर्फी बेहद गॉर्जियस लग रही थी। उर्फी जैसे ही शरारा सूट में कैमरे के सामने आईं पैपराजी उन्हें देखकर बोलने लगे, -"अरे आज तो एकदम पंजाबी लुक में आए हो ये सुनकर उर्फी बोलती हैं, अरे पंजाबी लुक नहीं है ये जो मुस्लिम में पहनते है ये शरारा सूट है।"

अब सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के इस लुक की जमकर चर्चा हो रही है। वीडियो और फोटोज वायरल होते ही यूर्जस कमेंट करके हसीना की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उर्फी इस लुक में बहुत प्यारी लग रही है। तो कुछ लोगों ने कहा है कि अब इसको नजर ना लग जाए बस।

सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद-

खैर आज के वक्त में उर्फी जावेद जिस तरह से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं उस सबको देखते हुए लोगों ने उर्फी को सोशल मीडिया क्वीन का टैग दे दिया है। टीवी इंडस्ट्री में उर्फी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिनकी गिनती काम से ज्यादा उनके बोल्ड लुक से हो जाती हैं। उर्फी का फैशन सेंस ऐसा होता है कि हर किसी का दिमाग चकरा जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: urfi javed social media
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X