गौरी खान के लिए उर्फी जावेद बनीं मुसीबत, किंग खान की पठान को देखकर बोल दी ये बड़ी बात!

Urfi Javed On Shahrukh Khan:शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई पठान का क्रेज फैंस पर छाया हुआ है। दर्शकों के साथ सेलेब्स भी लगातार पठान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पठान को शाहरुख की सबसे बड़ी कमबैक फिल्म माना जा रहा है। वहीं पठान का क्रेज उर्फी जावेद पर भी चढ़ा हुआ है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
उर्फी ने कहा है कि वह शाहरुख खान से शादी करना चाहती है। पैपराजी ने एक्ट्रेस से पठान के बायकॅाट करने का सवाल किया। इश पर का जवाब देते हुए उर्फी का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। पठान की सफलता पर उर्फी जावेद ने कहा कि शाहरुख मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो। पैपराजी ने उर्फी से पठान को बायकॅाट करने का सवाल किया।
इस पर उर्फी जावेद ने कहा कि मुझे बायकॅाट करों पर प्लीज शाहरुख खान को देख लो आप लोग। इसके आगे पैपराजी ने फिर पूछा कि आप शाहरुख के लिए कोई मैसेज देना चाहेंगी। उर्फी ने कहा कि कोई फायदा नहीं है। वो दखेंगे ही नहीं। पैपराजी ने कहा कि नहीं, वो सब देखते हैं। इस पर उर्फी कहती हैं कि आई लव यू शाहरुख। मुझे अपनी दूसरी बीवी बना लो। आपको बता दें कि उर्फी जावेद किसी टीवी शो या फिल्म का हिस्सा नहीं है। केवल अपनी अजीब स्टाइल के कारण उन्हें इंटरनेट पर सबसे अधिक देखा जाता है।
साथ ही वह अपने बेबाक बयानों के लेकर भी छाई रहती हैं। पठान की बात की जाए तो यह फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है। अभी तक पठान ने 114 करोड़ के करीब की कमाई पूरी कर ली है। केवल 2 दिन में पठान की कमाई 210 करोड़ के करीब की हो गई है। ओपनिंग पर पठान की कमाई 70 करोड़ के करीब पहुंची। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॅान अब्राहिम की पठान साल की पहली बड़ी हिट साबित हुई है। सलमान खान का 20 मिनट का कैमियो पठान की हाईलाइट है।


Click it and Unblock the Notifications