ऐसे कपड़े पहनकर गोल्डन टेंपल पहुंची उर्फी जावेद बोलीं- वाहेगुरू, लोग बोले- ऐसे नहीं धुलेंगे तेरे पाप

Urfi Javed Golden Temple: फैशन सेंसेशन उर्फी जावदे जहां पिछले दिनों अपने फेक अरेस्ट को लेकर विवादों में आ गई थीं तो वहीं अब ये हसीना अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए पहुंची हैं। यहां से उर्फी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं।
उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में गोल्डन टेंपल की विजिट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'वाहेगुरू'। इसके साथ फैशन को लेकर पॉप्युलर को चुकी उर्फी का लुक भी इस खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उर्फी इस दौरान गुलाबी सूट में सिर ढंके एकदम धार्मिक अंदाज में दिखाई दीं।
उर्फी के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रितक्रियाएं मिल रही हैं। जहां तमाम लोगों का कहना है कि भले देर ही सही लेकिन उर्फी को अकल तो आई तो वहीं एक शख्स ने लिखा, " ऐसे नहीं धुलेंगे तेरे पाप"। एक दूसरे यूजर ने लिखा, "200 चूहे खाके बिल्ली हज को चली।" एक ने लिखा, "सुबह का भूला शाम को घर आए तो उसे भूला नहीं कहते।" इसके साथ ही एक ने उर्फी को चुनौती भरे लगते में लिखा, "देखते हैं ये सूट और दुपट्टा कितनी देर संभाल पाती है।"
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications