कंवर्ट होने की खबरों के बीच मां कामाख्या मंदिर के दर पर पहुंची उर्फी जवेद, सिंदूरी-सिंदूरी हुई
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद को लेकर हाल ही में खबरे आईं कि उन्होंने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। इसी बीच उर्फी जावेद ने अब सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। उर्फी जावेद की ये तस्वीरें कामाख्या मंदिर की हैं।

उर्फी जावेद मां कामाख्या के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। यहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर भक्ति में लीन अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जो कि मिनटों में ही वायरल हो गई हैं। उर्फी जावेदी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस लाइक्स और कमेंट की भरमार किए बैठे हैं। तस्वीरें को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, "कामाख्या देवी मंदिर गई गुवाहाटी में।"
तस्वीरों में उर्फी बेहद सिंपल अंदाज में सूट पहने और मां कामाख्या के लाल सिंदूर में सिंदूरी हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उर्फी ने अपनी मन्नत वाला दीया भी फैंस को दिखाया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ समय पहले उर्फी जावेद ने साफ तौर पर कहा था कि वह इस्लाम को नहीं मानती हैं और शादी किसी भी मुस्लिम से नहीं करेंगी। उर्फी जावेद ने यह भी कहा कि वो इस्लाम में यकीन नहीं रखती हैं।
उर्फी जावेद ने कहा है कि धर्म को मानने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उर्फी जावेद ने एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू पर कहा कि मुझे जितनी भी नफरत भरे कमेंट्स मिलते हैं वो अधिकतर मुस्लिम लोगों के ही होते हैं। मैं एक मुस्लिम लड़की हूं। मैं इस्लाम की छवि खराब कर रही हूं। वे सभी मुझसे नफरत करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications