..................... Urfi Javed: Urfi reacted to Nawazuddin Siddiqui wife Aaliya - Hindi Filmibeat

Urfi Javed: नवाजुद्दीन के घर की लड़ाई में घुसी उर्फी, पत्नी आलिया को लेकर कही बड़ी बात

Urfi Javed

Recommended Video

Urfi Javed ने Red Saree के साथ सिर पर पहना मुकुट; Abu Jani-Sandeep Khosla के Event का Video Viral

Urfi Javed: उर्फी जावेद हमेशा ही अपने कपड़ो और अपने विवादित बयानों को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। उर्फी हमेशा ही कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं कि वह खबरों में आ जाती हैं, इस बार फिर से उर्फी ने कुछ ऐसा किया जिसको लेकर बयानबाजी होने लगी है। क्योंकि उर्फी जावेद ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। दिन व दिन नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी का मामला सोशल मीडिया के जारिए बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले पर कई सारे सेलेब्स अपनी राय रख चुके हैं।

अब इस मामले में उर्फी जावेद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि अभिनेता ने आलिया और उनके बच्चों को आधी रात में अपने घर में घुसने से रोक दिया। अब उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और आलिया के समर्थन में आईं।

आज रविवार को मतलब पांच मार्च को उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर किया और लिखा,'कहने के लिए कुछ नहीं, मेरा दिल टूट गया। इस वीडियो ने मुझे मेरे दिनों की याद दिला दी। केवल सहानुभूति। उर्फी के इस कमेंट के बाद उनके फैंस भी इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी आलिया के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता और आलिया के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्हें और उनके बच्चों को घर में वापस नहीं आने दिया जा रहा है और उन्हें और नवाजुद्दीन की बेटी शोरा को भी रोते हुए देखा गया।

Read more about: urfi javed nawazuddin siddiqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X