VIDEO: सूरजमुखी का खेत बनी उर्फी जावेद! पूरा लुक देख फटी हर किसी की आंखे

Urfi Javed Sunflower Look: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। इस दिनों ये हसीना अपनी आने वाली सीरीज 'फॉलो करलो यार' को लेकर छाई हुई हैं। उर्फी इसका जबरदस्त प्रमोशन कर रही हैं। इसके साथ ही इस दौरान उर्फी जावेद के लुक्स टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं।
ऐसे ही उर्फी का एक अतरंगी लुक फिर से सामने आया है। इस दौरान उर्फी सूरजमुखी का खेत बनी दिखाई दे रही हैं। दरअसल, उर्फी ने सूरजमुखी के बड़े बड़े फूलों से अपनी ड्रेस तैयार की है। उर्फी सूरजमुखी के फूलों के वन पीस में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही हसीना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनकी सीरीज 'follow kar lo yaar' प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में लगभग 8 एपिसोड हैं। जो 30 मिनट के हैं। हालांकि इस सीरीज को लेकर लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है, लेकिन फिर भी वह सभी से फॉलो कर लो यार को देखने की रिक्वेस्ट कर रही हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications