उर्फी ने मक्खी से बनाई बेशर्मी भरी ड्रेस, लोग बोले- बिल्ली की फेवरेट चीज पी गई मक्खी

Urfi Javed Braless Look: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद ने कुछ ही देर पहले अपने नए लुक का हिंट शेयर किया था। मक्खी की तस्वीर शेयर करते हुए उर्फी ने फैंस से उनके नए लुक को गेस करने के लिए कहा था। ऐसे में जहां फैंस अभी तक उर्फी के नए लुक की चर्चा ही कर रहे था और काफी एक्साइडेट हो रहे थे इसी बीच उर्फी ने अपने नए लुक का वीडियो भी पोस्ट कर दिया है।
इस बार उर्फी ने मक्खी से अपना नया लुक तैयार किया है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने अपने पैंट सूट पर जहां बड़ी बड़ी मक्खी चिपकाई है तो वहीं ब्रालैस अंदाज में हसीना ने बेशर्मी की हदें पार करते हुए अपने एक ब्रेस्ट पर भी मक्खी चिपकाई है। हालांकि ये ये असली नहीं बल्कि सिलिकॉन मक्खियां हैं।
उर्फी ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "अच्छा हुआ ससुराल सिमर का वाली सिमर के टाइम मैं नहीं थी, बच गई सिमर इन घरेलू मक्खियों को केवल और केवल @shwetmahadik की मदद से बनाया।"
उर्फी का ये लुक आग की तरह वायरल हो रहा है और फैंस की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां तममा फैंस को उर्फी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वो उर्फी की क्रिएटिविटी को सलाम कर रहे है तो वहीं कुछ लोगों का उर्फी का ये लुक काफी घिनौना लग रहा है और वो कमेंट सेक्शन में उर्फी का ट्रोल कर रहे हैं।
उर्फी का ट्रोल करने वाले एक शख्स ने लिखा, "बिल्ली मौसी की फेवरेट चीज तो मक्खी पी गई।" इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा, "मक्खी बैठाने के लिए क्या यहां गुड़ चिपकाया था?" ऐसे ही तमाम गंदे गंदे कमेंट से उर्फी के इस वीडियो का कमेंट सेक्शन पटा दिखाई दे रहा है।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications