Urfi Javed LFW 2024: उर्फी जावेद ने लगाया ग्लैमर का तड़का, साड़ी में रखा ऐसी जगह फोन कि...

Urfi Javed Lakme fashion Week 2024: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद का करियर इन दिनों ऊंचाईयों पर है। उर्फी ने अपने फैशन के बल पर जो मुकाम हासिल किया है उससे एक अलग ही बेंचमार्क सेट कर दिया है। उर्फी जावेद जहां भी जाती हैं अपनी यूनिक ड्रेस से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। जब बात फैशन शो की हो तो कहे ही क्या।
उर्फी जावेद अब लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आईं। उर्फी जावेद ने इस दौरान साड़ी पहनी हुई थी। उर्फी जावेद का ये अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया है और वह उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दिलचस्प बात ये है कि ट्रोल्स भी उर्फी जावेद की तारीफ करने पर मजबूर हो गए।
इस दौरान उर्फी जावेद ने अपने मोबाइल फोन रखने के लिए जिस जगह का चुनाव किया वो कई महिलाओं को हसीना से सीखना चाहिए। उर्फी ने अपने फोन को साड़ी की प्लेट्स में दबाया हुआ था और आगे पल्लू से छुपाया हुआ था। अगर आप पर्स या वैलेट कैरी नहीं कर रहे हैं लेकिन फोन के बिना नहीं रह सकते हैं ये तो सीक्रेट प्लेट आपके लिए भी काफी कारगर है।
लेक्मे फैशन वीक 2024 के तीसरे दिन उर्फी जावेद ने रैंप वॉक किया। उर्फी जावेद इस दौरान पर्पल कलर की शाइनी साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग बिकिनी ब्लाउज पहना हुआ था, जो इस साड़ी को काफी ग्लैमरस बना रहा था। इस साड़ी के साथ उर्फी ने गले में मोतियों का हार पहना हुआ था। उर्फी ने बालों को जूड़े में बांधा हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications