Urfi Javed New Look: 'कोई इसका डायपर ठीक करदो', सनी लियोनी संग उर्फी के जालीदार लुक की उड़ी बुरी तरह खिल्ली

urfi javed troll

Urfi Javed Sunny Leone Splitsvilla: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों एमटीवी रियलिटी शो 'स्पलिस्टविला' में दिखाई दी रही हैं। इस शो से भी उर्फी के बोल्ड लुक्स सामने आ रहे हैं और खूब चर्चाओं में हैं। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद का नया लुक सामने आया है। इस लुक उर्फी ने खुद ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान उर्फी जावेद के साथ सनी लियोनी भी एक ही फ्रेम में दिखाई दे रही हैं.

उर्फी जावेद ने शेयर की ये तस्वीरें
उर्फी जावेद और सनी लियोनी की ये तस्वीर कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। तस्वीर में सनी और उर्फी के साथ अर्जुन बिजलानी भी नजर आ रही है। इस दौरान सनी लियोनी जहां रेड कलर के ट्यूब गाउन में काफी हॉट लग रही हैं तो वहीं उर्फी ने जालीदार कपड़े से अपनी ड्रेस तैयार की है। उर्फी जावेद को इस लुक के कारण सोशल मीडिया पर काफी जोरों से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा रहा है।

बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं उर्फी जावेद
जैसे ही उर्फी ने ये पोस्ट शेयर किया तो मिनट भर में कमेंट और लाइक की भरमार आ गई। एक यूजर ने उर्फी के इस लुक की तुलना मच्छरदानी से कर दी तो वहीं दूसरे लिखा, "कोई उर्फी का डायपर ठीक से एडजस्ट कर दो'। इसके साथ ही तमाम यूजर्स को उर्फी का ये एक्सपेरिमंट भी पसंद नहीं आ रहा है। हालांकि उर्फी को कभी भी ट्रोलिंग का कोई असर नहीं पड़ता है।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
बता दें कि उर्फी जावेद फैशन का दूसरा नाम बन चुकी हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड और हॉट लुक्स शेयर करती रहती हैं जो कि आग की तरह वायरल हो जाते हैं। उर्फी का इंस्टाग्राम देखें तो पूरा का पूरा उनके बोल्ड अदाओं से पटा हुआ है। उर्फी जावेग ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं।

'स्पलिट्सविला' में उर्फी जावेद
'स्पलिट्सविला' में उर्फी जावेद 'स्पलिट्सविला' में उर्फी जावेद के इश्क के किस्से उर्फी जावेद को 'बिग बॉस ओटीटी' से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद ये एक्ट्रेस अब रियलिटी शो 'स्पलिट्सविला' में अपने बोल्डनेस के जलवे बिखेर रही है। इसके साथ ही उर्फी जावेद के 'स्पलिट्सविला' से लव एंगल के खूब चर्चे हो रहे हैं। शो में उर्फी जावेद को कशिश ठाकुर के साथ रोमांटिक पल बिताते देखा गया था। जिसके बाद से हर कोई इस कपल की कैमिस्ट्री के लिए सुपर एक्साइटेड दिखाई दे रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: urfi javed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X