डेनिम से बनी अजीबों-गरीब ड्रेस पहनकर Urfi Javed ने दिखाया अपना नया अवतार, चकराए लोग

Urfi Javed: सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद हमेशा ही अपने नए नए लुक को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। उर्फी के नए लुक को देखने के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कुछ फोटोज सामने आए हैं जिसमें उनका नया अवतार देखने को मिल रहा है। इस बार उर्फी ने डेनिम से बनी अजीबो-गरीब ड्रेस पहनी हैं।
उर्फी जावेद का नया डेनिम लुक-
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अपनी बोल्डनेस से इंस्टाग्राम की दुनिया में तहलका मचा देती हैं। हाल ही में अदाकारा उर्फी जावेद मुंबई में स्पॉट हुईं। लेकिन इस बार अदाकारा ने अपना बिल्कुल अलग अंदाज फैंस को दिखाया।
इस बार उर्फी का नया लुक काफी अलग है। दरअसल इस बार एक्ट्रेस ने अपने आधे बदन पर डेनिम से बनी स्प्रिंग लपेटी हुई है, जो कि काफी अलग और अजीबो-गरीब लग रहा है। इस लुक को लेकर एक बार फिर से लोगों को दिमाग चकरा गया है। अदाकारा उर्फी जावेद ने डेनिम ड्रेस में कर्वी फिगर फ्लॉन्ट किया।
सोशल मीडिया पर सामने आए उर्फी के वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी कैमरे के सामने कई सारे अलग अलग पोज करती हुई नजर आ रही हैं। यूजर्स उर्फी के इस नए लुक पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ ऐसे लोग हैं जिनको हसीना का नया लुक पसंद आया और कुछ ऐसे भी हैं जिनको उर्फी का ये लुक पसंद नहीं आया।
सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद-
फैशन, स्टाइल और एक्सपेरिमेंट के मामले में उर्फी जावेद इस जमाने से एक कदम आगे हैं। उर्फी का अनोखा और अलग अंदाज कम ही लोगों के समझ में आता है। उर्फी अपने स्टाइल से हैरान करना कभी नहीं चूकतीं और इस बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया।
उर्फी के फैंस उनको सोशल मीडिया क्वीन कहते हैं, क्योकि एक्ट्रेस हमेशा ही सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं, कभी अपने फैशन को लेकर तो कभी अपने विवादों को लेकर। लेकिन हर कोई ये जान गया है उर्फी काफी बिंदास और बहादुर हैं वो कभी किसी की नहीं सुनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
