..................... Urfi Javed shared zomato complaint chat's screenshot and shared gift basket top and tape skirt - Hindi Filmibeat

Urfi Javed को रेस्तरां में नहीं मिली सीट, जोमैटो पर भड़की उर्फी, अब दिखी ऐसे अवतार में!

urfi javed

Urfi Javed: उर्फी जावेद जो आज इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम है। उर्फी का नाम आते ही लोगों के मन गुदगुदाने लगते हैं। अक्सर अपने हॉट अवतार और टॉपलेस लुक से फैंस को आहे भरने पर मजबूर करने वाली उर्फी हाल ही में एक रेस्टोरेंट में सीट ना मिलने के कारण भड़कते नजर आईं थीं। जानें क्या था पूरा मामला।

दरअसल, जोमैटो का कार्निवाल चल रहा है जो कि 4 जून तक चलेगा जिसके तहत डाइनिंग बिल्स पर 50 परसेंट की छूट है। इसके लिए जोमैटो एप पर जाकर पहले से ही सीट बुक करवा कारनिवल को एन्जॉय कर सकते हैं। ऐसे में जब Urfi Javedमुंबई के एक रेस्टोरेंट में गई तो उन्हें सीट अवेलेबल ना होने के कारण उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया। तब इस बात पर उर्फी जावेद भड़क गई और उन्होंने कहा कि मेरे ड्रेसिंग सेंस के कारण ऐसा किया जा रहा है। मेरा फैशन पसंद नहीं है इसीलिए मुझे अंदर आने से मना कर दिया है। साथ ही वे ये भी कहती नजर आई कि उर्फी जावेद के नाम से ही सीटें खाली हो जाती हैं। लेकिन रेस्तरां के मैनेजर ने उन्हें फिर भी रेस्टोरेंट में अंदर नहीं जाने दिया।

इसके बाद उर्फी ने जोमैटो की ऐप के कंप्लेंट बॉक्स में जाकर कंप्लेंट दर्ज की। जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया। इसमें उन्होंने जोमैटो को कंप्लेंट करते हुए लिखा, आपके जोमैटो गोल्ड डाइनिंग कार्निवाल के चलते मुझे रेस्टोरेंट में सीट नहीं मिली, जोकि बहुत ही खराब है। इस पर जोमैटो की तरफ से रिप्लाई आया, मैडम माफी चाहते हैं 50 परसेंट बिल पर ऑफ होने के कारण हर कोई अपनी सीट कार्निवल को एंजॉय करने के लिए पहले से ही बुक कर रहा है। आप नेक्स्ट टाइम एंजॉय कीजिए। जब तक हम आपको एक गिफ्ट बास्केट माफी के तौर पर भेज रहे हैं। इसके जवाब में उर्फी जावेद ने लिखा, ठीक है... ड्रेस भेजने के लिए धन्यवाद। जोमैटो को ये बात समझ नहीं आई और उन्होंने पूछा ड्रेस??? हमने तो गिफ्ट बास्केट भेजी है। यह गिफ्ट बास्केट ही है ना???

उर्फी जावेद ने इस फोटो को डालते हुए इंस्टा पर लिखा, किसी के लिए बास्केट, किसी की आउटफिट! और इसके बाद उन्होंने दूसरी फोटो भी इस पोस्ट में शेयर की जिसमें वे उस गिफ्ट बास्केट से अपना ऊपरी बदन ढकते हुए नजर आ रही हैं और बॉटम पर उन्होंने जोमैटो की तरफ से गिफ्ट बास्केट पर जो टेप लगी थी उससे स्कर्ट बनाई। साथ ही ने वह शरारती अंदाज में हाथों को सिर के ऊपर रखते हुए फोटो क्लिक करती नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X