उर्फी जावेद बनीं उर्फी फारुखी! नाजीला-आएशा को छोड़ उर्फी संग मुनव्वर, लोग बोले- ये है बेस्ट कपल

Urfi javed munawar faruqui

Urfi Javed Munawar Faruqui: उर्फी जावेद इंटरनेट की सेंसेशन बन चुकी है और आपको बता दें कि वह आए दिन अपनी अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उर्फी जावेद अपनी अजीबोगरीब ड्रेस के लिए नहीं बल्कि 'बिग बॉस 17' के विनर और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ तस्वीर शेयर करने को लेकर चर्चा में आ गई है।

दरअसल आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने मुनव्वर फारूकी के साथ में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर शेयर की और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। बता दें कि उर्फी जावेद को रविवार शाम को मुंबई में सोशल नेशन क्रिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन में देखा गया और यहां पर वह कट आउट थाई हाई स्लिट ड्रेस पहने हुए नजर आई थी।

जहां पर मुनव्वर फारूकी भी उर्फी जावेद के साथ में देखे गए थे। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक सेल्फी फोटो मुनव्वर फारूकी के साथ में शेयर की है। जिसके कैप्शन पर उन्होंने लिखा है कि "तुम हमेशा से बहुत स्वीट हो। ये तुम्हारे लिए महत्वपूर्ण वक्त है।" मुनव्वर फारूकी और उर्फी जावेद की अब यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

इसी के अलावा आपको बता दें कि उर्फी जावेद से इंस्टेंट बॉलीवुड ने बात की। तब अभिनेत्री से मुनव्वर फारूकी की फैन फॉलोइंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "मेरी तरह तो वह नहीं है। मेरे से मल्टीप्लाई बाय 1 करोड़ है। ये बहुत क्रेजी है। आई लव यू मुनव्वर और मुझे ऐसा लगता है कि वह बहुत अच्छा इंसान है। आप सच में बहुत बेस्ट हो और उनके पास बहुत अच्छा दिल है।"

Read more about: urfi javed munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X