उर्फी जावेद की 2 लाख की ड्रेस में कपड़ा ढूंढते रह गए लोग, देर रात मुंबई की सड़कों पर काटा बवाल

urfi javed in mugler

Urfi Javed In Mugler Dress: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद के नित नए लुक्स का उनके फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में उर्फी जावेद भी अपने फैंस को अपने नए एक्सपेरिमेंट्स के साथ सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में उर्फी को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान इस हसीना ने ना सिर्फ अपनी बोल्डनेस से हर किसी को घायल कर दिया है बल्कि उर्फी की ड्रेस की कीमत सुनकर भी लोगों के कान खड़े हो रहे हैं।

Mugler ड्रेस में उर्फी जावेद
DIY फैशन से उर्फी जावेद अब Mugler ब्रांड तक पहुंच चुकी हैं। बता दें कि Mugler एक इंटरनेशनल ब्रांड है जो कि किम कार्दशियां, कार्डी बी और बियॉन्से जैसी हॉलीवुड सुपरस्टार्स की पसंदीदा ब्रांड है। ऐसे में उर्फी को इस लुक में देखकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इसके साथ ही उर्फी की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

ड्रेस की हैरान करने वाली कीमत
बता दें कि उर्फी की ये ड्रेस की कीमत 2 लाख रुपये है। बॉडीकॉन ड्रेस की इस कीमत को सुनकर हर कोई हौरान हो रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो वो उर्फी की इस दो लाख की ड्रेस में कपड़ा खोजने में काफी मशक्कते करते दिखाई दे रहे हैं।

मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शंस
उर्फी जावेद ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया है। जहां तमाम फैंस को उर्फी का अंदाज काफी भा रहा है तो वहीं काफी सारे लोग उनके इस लुक को बोल्ड और सेक्सी करार दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव
उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X