Uorfi Javed: होटल में वेटरेस बनने पर इसलिए मजबूर हुईं उर्फी जावेद, बोलीं- इन पैसों से मैं...

 Urfi Javed

Urfi Javed Hotel Waitress: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बन गईं। दरअसल, इस वीडियो में उर्फी जावेद किसी होटल में वेटरेस का काम करती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में हसीना के इस वायरल वीडियो के कारण उनके फैंस तरह तरह के सवाल उठा रहे थे।

उर्फी जावेद के फैंस जानने चाह रहे थे कि आखिर उर्फी होटल में वेटरेस की जॉब क्यों कर रही हैं। ऐसे में अब उर्फी ने खुद अपने फैंस को बता दिया है आखिर वो वेटरेस की नौकरी क्यों कर रही हैं। उर्फी ने वेटरेस का काम करते हुए अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सपना साकार हुआ! कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता, यह सब परिप्रेक्ष्य पर निर्भर करता है। मैं एक घंटे के लिए वेट्रेस की भूमिका में रहना चाहती थी। कैंसर रोगी सहायता एसोसिएशन में अपनी कमाई का योगदान करने के लिए रोमांचित हूं, और दयालुता के ऐसे कार्यों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"

जी हां, उर्फी सिर्फ एक घंटे के लिए वेटरेस बनी थीं और इससे उन्हे जो कमाई हुई इसे वो कैंसर रोगियों के इलाज के लिए डोनेट करेंगीं। उर्फी के इस अंदाज को लोग सलाम कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब आशीर्वाद दे रहे हैं।

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X